फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 22 प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
घ्ंटाघर में युवाओं को सम्मानित करते नगर पालिकाध्यक्ष, जिला​धिकारी व अन्य, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। घंटाघर के मैदान में शनिवार को नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 22 युवा प्रतिभाओं को चेयरमैन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रुद्राक्ष बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह सोचने के पहले कि नगर या लोगों ने हमारे लिए क्या किया, यह सोचें कि हमने उनके लिए क्या किया। इसी से प्रगति होगी।
जिन युवाओं को सम्मानित किया गया, उनमें आईईएस अनमोल जायसवाल, आईईएस हर्षिता यादव, मानसी यादव, तन्या केसरी, समर गिरी, प्रिया श्रीवास्तव, अभिरुप वर्मा, प्रमजोत कौर, अहिस्मा गुप्ता, नरोत्तम त्रिपाठी, प्रेम चंद गुप्ता, पारिधि रस्तोगी, इरा गुप्ता, अंशिका केसरी, गुरु, आशीष यादव, मानवी मौर्या, कहकशां परवीन, अंजली, शांभवी, प्रियंका प्रजापति एवं संध्या शामिल रहीं।
विज्ञापन

विधायक रत्नाकर मिश्र ने सभी को शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, डीएम पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि यह केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें