मिर्जापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों, तहसीलों और गांवों से आए सैकड़ों नागरिकों, एनडीए घटक दलों के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने समस्याएं समक्ष रखीं। उन्होंने बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क से जुड़े मामलों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में भाजपा और अपना दल (एस) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।