फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 205 अनुदेशक देंगे 28,925 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एक विद्यालय में 48 दिनों का होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक अध्ययनरत छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले के 205 शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों को जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने-अपने ब्लॉक के विद्यालयों में कुल 28,925 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

डीसी बालिका शिक्षा राजवैभव साहू ने बताया कि एक विद्यालय में 48 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान में यह शुरू हो चुका है। अब तक 12,000 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इससे बालिकाएं खुद को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न दांव-पेंच की जानकारी हासिल कर रही हैं। इसके साथ ही, इस प्रकार के प्रशिक्षण से उनका मस्तिष्क भी एकाग्र होगा, इससे वे पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें