फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन हादसों में मासूम, महिला सहित 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात अलग-अलग हादसे में मासूम और महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। रैकरी गांव की सुनीता (25) अपनी अपने दो साल के बेटे दीपांश के साथ स्कूटी से ददरा पहाड़ी जा रही थी। वह जैसे ही पतरखुरा के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे वाहन की रोशनी से चकाचौंध होकर सड़क किनारे गिर कर बच्चे सहित घायल हो गई। दूसरा हादसे में हरिओम (35) निवासी घोरावल और सौरव (14) निवासी करौंदा की बाइक सामने-सामने टकरा गई। दोनों घायल हो गए। तीसरी घटना में राजदीप सिंह (35) निवासी हिनौता राजगढ़ अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सौरव व राजदीप की हालत गंभीर हो गई। इन्हें चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात चिकित्सक अजीत कुमार ने बताया कि घायलों को अंदरूनी चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें