हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज हलिया मार्ग स्थित महुगढ़ गांव के पास शनिवार सुबह आठ बजे एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार दो लोग तो बाल-बाल बच गए पर एक युवक घायल हो गया। स्कार्पियो लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुए गांव निवासी नवीन तिवारी की बताई जा रही है।
सभी लोग महुगढ़ गांव में अपने रिश्तेदार दीनानाथ शुक्ल के यहां भतीजी को लेने जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी महुगढ़ मोड़ पर पहुंची कि खराब सड़क होने के कारण पटरी पर उतरते ही बगल बने गड्डे में पलट गई। वाहन में सवार दो लोग तो बाल-बाल बच गए। गणेश 22 वर्ष घायल हो गया। घायल को एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए पहुंचाया गया। गड्ढे में वाहन पलटने से क्षतिग्रस्त हो गया है।