मिर्जापुर। अपना दल एस की संरक्षक मिर्जापुर संसदीय सीट से भाजपा और अपना दस एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल रविवार से चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगी। टिकट मिलनेके बाद वह पहली बार रविवार को जनवद आ रही हैं। नारायणपुर होते हुए वह जनपद में आएंगी। दोपहर में वह महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कालेज के मैदान चुनावी जनसभा करेंगी। कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री एवं जिले के प्रभारी डा. नीलकंठ तिवारी और राज्यसभा सदस्य रामसकल भी इस सभा में शामिल होंगे। जिले के भाजपा के चारों विधायकों के भी सभा में शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह अपनी टीम के साथ शनिवार को जनसभा की तैयारियों में जुटे रहे।