फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी की परीक्षा में पांच हजार अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में मंगलवार को सुबह की पाली और दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल की हिंदी में चार हजार 960 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की हिंदी में 43 हजार 744 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 38 हजार 784 उपस्थित रहे। इसी प्रकार साहित्यिक हिंदी में 236 में से दो सौ उपस्थित और 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी में 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने छानबे विकास खंड के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी जगह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। हर जगह केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा का उचित रूप से संचालन कर रहे हैं। जमालपुर संवाददाता के अनुसार, मंगलवार को बाजार स्थित देवकली इंटर कांलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी एवं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी की परीक्षा हुई। केंद्र पर 16 कमरों में प्रथम पाली की हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 490 छात्र-छात्राओं में से 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और दूसरी पाली 17 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। श्रीमती उमरावती देवी इंटर कालेज धारा के परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा में 244 छात्रों में से 13 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र पर कुल 231 छात्रों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी बिषय की परीक्षा में कुल 160 छात्रों में से 157 ने परीक्षा दी एवं 3 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र के बाहर उपनिरीक्षक इंदूभूषण मिश्रा एवं रामजियावन पासवान भी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक नरेंद्रलाल श्रीवास्तव, कोमल यादव, प्रभात श्रीवास्तव, गिरीश सिंह मनोज कुमार सिंह, कर्ण प्रकाश, नीटू सिंह आदि लोग शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने में लगे रहे। जिगना संवाददाता के अनुसार, प्रथम पाली में हाईस्कूल में बाबू हिंछलाल यादव इंटर कालेज गोडसर पांडेय में 80, बनवारीपुर स्थित बोधनराम बिंद में 65, माला बालिका इंटर कॉलेज में 61, रामप्रताप यादव इंटर कॉलेज में 70, बाबू श्रीनाथ सिंह इंटर कालेज नीबी गहरवार में18, सम्राट अशोक विहसडा में 94 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की हर जगह कमी है। एक- एक कक्ष निरीक्षक से काम चलाया जा रहा है। राजगढ़ संवाददाता के अनुसार, चौकी क्षेत्र के दो इंटरमीडिएट कॉलेजों में मंगलवार को संपन्न हुई हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 1047 छात्रों का पंजीकरण था, जिसमें 142 अनुपस्थित पाए गए। चौखड़ा स्थित श्री बृजराज आदर्श इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 474 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 106 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी और इंटरमीडिएट में 26 बच्चे अनुपस्थित रहे। दूसरी तरफ नदिहार स्थित किसान इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा में 127 छात्रों में से पांच अनुपस्थित रहे और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 180 छात्रों में से 7 अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें