फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां कात्यायनी से मांगी समृद्धि-खुशहाली कामाख्या धाम में 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

विज्ञापन
करहिया ​स्थित कामाख्या धाम में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार-स्रोत-पाठक
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के छठवें दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। प्रसिद्ध कामाख्या धाम में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। नारियल और चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

कामाख्या देवी मंदिर में मंगला आरती के बाद भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। भीड़ के कारण भक्तों को कुछ देर प्रतीक्षा करनी पड़ी। मां के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए।
कोई मनोकामना पूरी होने पर मां के दरबार में पहुंचा तो किसी ने अपनी मुराद पूरी होने की प्रार्थना की। मंदिर के महंत आकाशराज तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

सुबह से मंदिरों में लगी रही भीड़ : शहर के मां काली मंदिर मिश्रबाजार, महुआबाग मंदिर, सकलेनाबाद दुर्गा मंदिर, आमघाट शीतला माता मंदिर, मालगोदाम रोड, पीरनगर, गोराबाजार, नवाबगंज, कोट किला कोहना, तुलसी का पुल और हमीद सेतु स्थित मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। महिलाओं की संख्या अधिक रही। भक्तों ने नारियल और चुनरी चढ़ाकर मां कात्यायनी की आराधना की। घरों में नौ दिनों तक व्रत और अनुष्ठान करने वाले श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें