फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद के 2087 स्थानों पर होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन और होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। होलिका दहन के समय किसी प्रकार का बवाल न हो इसपर निगाह रखने को कहा गया था। जनपद में 10 संवेदनशील स्थल थे, जिनपर सुरक्षा कड़ी रखने के लिए क्षेत्रीय पुलिस को निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन

जनपद के 2087 स्थानों पर होलिकाए स्थापित की गई है। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र में 92, देहात कोतवाली में 175, कटरा में 200, मड़िहान 150, हलिया में 150, लालगंज, पड़री चील्ह में सौ सौ समेत अन्य स्थाना क्षेत्रों में सौ से अधिक है। जिनमें से 10 स्थानों को विवादित स्थानों में रखा गया है। इसमें पहले स्थान पर मड़िहान थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव है जबकि दूसरे स्थान पर छानबे क्षेत्र के विजयपुर, हलिया, लालगंज जिगना आदि शामिल है। इसके अलावा चील्ह, कछवां, जमालपुर, पड़री के कुछ स्थानों पर भी होलिका दहन के दौरान विवादित होने की संभावना रहती है। इन स्थानों पर क्षेत्रीय पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देष दिए गए है। होली के दौरान किसी प्रकार उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें