फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिस की निगरानी में खड़े जब्त 17 वाहन लेकर भागे, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट (मिर्जापुर)। पुलिस की निगरानी में बृहस्पतिवार की रात को अदलहाट स्थित एकेएस बालू गिट्टी मंडी के पास खड़े जब्त 108 वाहनों में से 17 को खनन माफिया व उनके गुर्गे लेकर भाग गए। जानकारी होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बिना अनुमति वाहन ले जाने पर 17 संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार वाहनों को पकड़ कर अदलहाट थाने पर खड़ा कराया है। शेष 13 वाहनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन



एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा, खान अधिकारी जितेंद्र सिंह, एआरटीओ विजय प्रकाश और एसपी सिंह की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात पहले अहरौरा और उसके बाद अदलहाट थाना क्षेत्र में खनिज सामग्री ले जाने वाले वाहनों के परमिट आदि की जांच की थी। इस दाैरान टीम ने 108 वाहनों को ओवरलोड होने और परमिट की अवधि समाप्त होने पर सीज किया था। ये सभी वाहन पुलिस की निगरानी में खड़े कराए गए थे। इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ था। बृहस्पतिवार की रात को 17 वाहनों को पुलिस की निगरानी के बाद भी उनके संचालक लेकर भाग गए। इससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।



इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिना अनुमति गाड़ी ले जाने के मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने चार वाहनों को पकड़ कर अदलहाट थाने पर खड़ा कराया है। शेष 13 वाहनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें