फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई की बजाए गायब रहे 20 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल में चैत्र नवरात्र मेले में ड्यूटी से नदारद मिले बीस सफाईकर्मियों के निलंबन की संस्तुति सहायक विकास अधिकारी व मेला प्रभारी विनोद कुमार ने की है। इस संबंध में उन्होेंने निरीक्षण में मिली खामियों के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज विभाग की ओर से विंध्याचल में चैत्र नवरात्र मेले में साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन मेला क्षेत्र में सफाईकर्मी ड्यूटी से नदारद रह रहे हैं। इसकी शिकायत पर मेला प्रभारी एवं सहायक विकास अधिकारी विनोद कुमार ने विंध्याचल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीस सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। इन सफाईकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए उन्होंने डीपीआरओ को रिपोर्ट भेजी है। मेला प्रभारी ने निरीक्षण के दौरान विकास खंड हलिया के अमरनाथ, पंचदेव, गुलाब, राजगढ़ के भगवानदास, मुकेश कुमार भारती, शिवधारीलाल भारती, मनोज कुमार गौतम, संतराव गौतम, राज कुमार दुबे, आंनद कुमार दुबे, विरजा भारती, धीरज लाल को नदारद पाया। वहीं यह पाया गया कि पटेहरा ब्लॉक के सफाईकर्मी परमेश्वर, वंशधारी, हाकिम सिंह, राज सिंह तथा लालगंज ब्लॉक के सर्वेशचंद्र, राजेश कुमार यादव और रामनरेश की ओर साफ-सफाई में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें