मिर्जापुर। श्रीराम नवमी के दिन शोभायात्रा की सफलता के लिए श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति की ओर से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से संगमोहाल तक शोभायात्रा जन जागरण बाइक जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
स्थानीय रेलवे स्टेशन से श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के जुलूस प्रभारी विकास सिंह और शिवांशु सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा जनजागरण बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस रतनगंज, मुकेरी बाजार, गनेशगंज, सबरी, इमामबाड़ा, लोहिया तालाब, केबी कालेज, त्रिमोहानी, घंटाघर, खजांची का चौराहा, संकट मोचन, तरकापुर, रमईपट्टी, शुक्लहा, रोडवेज होते हुए संगमाहाल पहुंच कर समाप्त हुआ। इसमें शोभायात्रा समिति के संरक्षक मनोज श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल, समिति अध्यक्ष रविशंकर साहू, कार्यक्रम संयोजक मनोज दमकल, विजय साहू, अवधेश अग्रहरि, अमित श्रीनेत, गोपाल केशरवानी आदि शामिल रहे। इसमें लगभग एक हजार की संख्या में बाइक सवार शामिल हुए। शेरवां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सहजनी हरदी गांव से सिकंदरपुर वाया जमालपुर बाजार में शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा जागरण जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व युवा हिन्दू वाहिनी के ब्लॉक प्रभारी बाबू सिंह कुशवाहा ने किया। जुलूस में मनीष कुशवाहा, दीपक शर्मा, आशुतोष द्विवेदी, आशु, राजेश शर्मा, धीरज कुमार, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार मौर्य, मोहित कुमार, कमला मौर्या, राजकुमार मौर्या शामिल रहे।
हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को झंडा यात्रा निकाली। यात्रा हरदी-सहिजनी के रामजानकी मंदिर से शुरु होकर सलामतपुर व सहिजनी होते हुए जमालपुर बाजार में आकर समाप्त हुई। विहिप कार्यकर्ता डीजे की धुन पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री विकास जायसवाल, गोविंद श्रीवास्तव, अमित सिंह, सत्यम केशरी, अतुल केशरी, पप्पू विश्वकर्मा, रामरतन सोनकर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।