फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के बियरही गांव निवासिनी 50 वर्षीय महिला की बाइक की चपेट में आने से रविवार को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और शव को जमालपुर थाने के बाहर रखकर घेराव कर लिया। परिजनों का आरोप था घटना के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को सौ नंबर पुलिस के हवाले कर दिया फिर भी पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। परिजनों ने आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरप्तार करने की मांग की। करीब तीन घंटे तक थाने का घेराव करने के बाद पहुंचे सीओ चुनार सुधीर कुमार ने परिजनों को आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। साथ ही आर्थिक सहायता देने के लिए पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन

बता दें कि बियरही गांव निवासिनी धनजीरा 50 वर्ष पत्नी मिश्रीलाल अपने पिता के तेरहवीं में शामिल होने के लिए शुक्रवार को क्षेत्र के महोगनी गांव गई थी। शनिवार को वह अपने पति मिश्रीलाल के साथ साइकल पर सवार होकर घर लौट रही थी। सुबह दस बजे जैसे ही जलालपुर गांव के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने साइकल में धक्का मार दिया। जिसमें धनजीरा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी जमालपुर ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिवार के लोग शाम करीब पांच बजे शव लेकर जमालपुर थाने पहुंचे और बाहर शव रखकर थाने का घेराव कर लिया। कहा कि घटना के दौरान जब आरोपी को सौ नंबर पुलिस के हवाले किया गया था तो फिर पुलिस ने बगैर उनसे पूछे आरोपी को क्यों छोड़ दिया। जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। लोगों ने सौ नंबर पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे से थाने का घेराव करने की जानकारी होने पर सीओ चुनार सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और कहा कि आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें