फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अनुप्रिया ने लगाई झाड़ू

Mon, 18 Sep 2017 12:14 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
झाड़ू लगातीं अनुप्र‌िया
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलने वाले विशेष स्वच्छता की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विंध्याचल रोडवेज परिसर व रेलवे स्टेशन से की। लोगों को जिले को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।  
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि अभियान की शुरुआत मां विंध्यवासिनी के धाम से हुई है। डीएम बिमल कुमार दुबे ने कहा कि जनपद को स्वच्छ भारत अभियान के तहत नंबर वन बनाना है। सीडीओ  प्रियंका निरंजन, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, डीसी विनोद श्रीवास्तव, राम कुमार विश्वकर्मा, एडीओ पंचायत विनोद कुमार, डीसी सत्येंद कुमार आदि मौजूद रहे। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सफाई की गई। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने जिला अस्पताल में फल भी बांटा। इस दौरान संतोष गोयल, विष्णु सोनकर, राजकुमारी खत्री, प्रीतम केशरवानी, नितिन विश्वकर्मा, सुमुख अग्रवाल, सुषमा पांडेय आदि रहे।
लालगंज क्षेत्र के के लहंगपुर पूर्व माध्यमिक  विद्यालय  परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, एबीआरसी सुधीर तिवारी, मनोज तिवारी, संतोष दूबे, आलोक दूबे, निजाम, कृष्णकांत, राजेश, देहुति, श्याम, सुरेश, अमरेश, शिवबहाल दूबे, अरविंद ने सफाई की। चुनार में नगर पालिका के सभी वार्डों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की। इस दौरान बचाऊ लाल सेठ, शिवकुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, सौरभ सिंह, श्यामधर चतुर्वेदी, अखिलेश मिश्रा, भरत जौहरी, रमेश चंद साहू, अभिलाष राय आदि शामिल रहे। राजगढ़ में बीसी दिव्यां सिंह        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें