फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला क्षेत्र से 15 संदिग्ध महिलाएं पकड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेला के चौथे दिन मेला क्षेत्र में भ्रमण कर रही क्राइम ब्रान्च की टीम ने पटेंगरा नाला के समीप से 15 महिलाओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

मेले में चेन स्नैचिंग की घटनाएं हर बात होती हैं। इस बार भी ऐसे गिरोह की सूचना क्राइम ब्रांच को मिली थी। गिरोह की महिलाएं दिन में विश्राम करती हैं, रात से सुबह के समय स्नैचिंग करती हैं। रविवार की दोपहर में क्राइम ब्रांच की टीम ने पटेंगरा चौराहा के समीप से कुछ महिलाओं को देखा। कोतवाली ले जाकर उनकी तलाशी ली गई। उनके पास से छह सात मोबाइल फोन, लगभग 20 हजार नगद, कुछ बैग व कपड़े व कुछ अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। समस्त महिलाएं गोपालगंज बिहार की बताई जा रही हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें