श्री सांई परिवार सेवा संगठन द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता । स्रोत- संस्था
श्री साईं परिवार सेवा संगठन की तरफ से बृहस्पतिवार को मंडलीय चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 15 लोगों ने पंजीकरण कराया और 10 लोगों ने रक्तदान किया। डॉ. राजन ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जन संपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता व शुभम गुप्ता ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान किशन चौरसिया, अमित गुप्ता, सौरभ कुमार, गौरांग, रिजवान, रोशन सरोज, मुकेश, प्रियांशु, क्षितिज, अभिषेक ने रक्तदान किया। संवाद