फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ खिलाड़ियों ने जीते पदक, दो का नेशनल के लिए चयन

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के मवैया स्थित मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के आठ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीता है। दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

कराटे कोच बादल यादव के मार्गदर्शन में अंडर-19 वर्ग में नीरज यादव और अंडर-14 वर्ग में ऋषभ देव ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों का चयन नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ। वहीं अंडर-14 वर्ग में रंजीत, सुमित, आदर्श यादव, सतीश, विवेक सोनकर और वासुदेव सोनकर ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें