फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिले कोविड संक्रमित, 69 को किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को 15 संक्रमित मिले है। अब तक पांच बाद 50 से अधिक संक्रमित मिल चुके है। 69 लोगों के स्वस्थ होने पर उनका डिस्चार्ज किया गया। जिले में एक्टिव केस की संख्या 185 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 764 है।सोमवार को डिस्चार्ज होने पर अब तक 11 हजार 460 लोगों स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 118 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 185 है। सीएमओ डा. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में सोमवार को 2253 की रिपोर्ट आई है। इसमें 6 संक्रमित मिले है। नौ संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। रविवार को जो संक्रमित मिले उसमें 10 पुरुष और 5 महिला है। चार जनपद के अस्पताल में भर्ती है। बाकी होम आईसोलेशन में है। जिले में अब तक 11 लाख 69 हजार 642 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 68 हजार 459 की रिपोर्ट आई है। 1147 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में छह लाख 85 हजार 866 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें