जनपद में यूरिया की कोई कर्मी नहीं है। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने कहा प्राईवेट दुकानों पर भी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने कहा यदि कहीं भी इसकी काला बाजारी की शिकायत मिली संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाएंगे।
जिला कृषि अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जनपद में 20 जनवरी को कृभको की रैक लगी हुई थी। जिले को 1218 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुई थी।जिसे सभी साधन सहाकरी समितियों के लिए भेज दिया गया था। उन्होने कहा जिले में इस सप्ताह भी इफको की 1500 मै.टन यूरिया प्राप्त होगी जिसे सभी साधन सहकारी समितियों को भेज दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने कहा प्राईवेट खाद की दुकानों पर भी पर्याप्त यूरिया खाद मौजूद हैं। उन्होने कहा यदि किसी दुकानदार द्वारा निर्धारित दर से महंगे दामो पर उर्वरक बिका तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाएंगे।