जिले में बीते 32 दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 12 कोविड संक्रमित मिले, जबकि पूर्व में संक्रमित हुए लोगों में 31 स्वस्थ्य हुए। इस तरह से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 77 पहुंच गई है।
जिले में अबतक 11 हजार 917 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इसमें 11 हजार 720 उपचार के बाद स्वस्थ्य हुए है। इसक्रम में कोविड संक्रमण से अब तक 120 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार को 2271 की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें छह संक्रमित मिले, जबकि छह संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद से आई है। जो संक्रमित मिले उसमें छह पुरुष और छह महिलाएं शामिल है। संक्रमित चार का उपचार गैर जनपद के अस्पताल में चल रहा। जबकि अन्य को होम आईसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब तक 11 लाख 87 हजार 560 का सैंपल लिया गया, इसमें से 11 लाख 86 हजार 648 की रिपोर्ट आई है। 912 की रिपोर्ट प्रतिक्षारत है। जिले में छह लाख 96 हजार 80 लोगों की जांच एंटीजन विधि से की गई है।