फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक संख्या में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ रोड स्थित एक लाज में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में 24 मार्च को होने वाली सभा में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया।यह सभा बीएलजे इंटर कालेज के मैदान में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि जनसभा में कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को लेकर आएं और पार्टी की नीति व सिद्धांत के बारे में जानकारी दें। कहा कि यह महत्वपूर्ण सभा है। इसमें कई वक्ता अपने विचार प्रकट करेंगे जो उनके लिए हितकारी होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ अध्यक्षों से मिलकर अधिक से अधिक संख्या में इस सभा में प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसे मजबूती के साथ करना होगा। पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बिंद्रा प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस सभा में पहुंचे। संचालन महामंत्री आशुकांत चुनाहे ने किया। लालबहादुर सिंह, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, रमेश दुबे, राजेंद्र सिंह, रायचंद्र दुबे, विद्याधर तिवारी, डा. अमित सिन्हा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें