फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम चुनार ने ग्रामीणों को दर्ज किया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमालपुर। जमालपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय तेतरिया में बार बालाओं द्वारा डांस करने के मामले की जांच करने शनिवार को एसडीएम चुनार सुनील कुमार पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। जिसमें ग्रामीणों ने विद्यालय में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम को ही सिरे से खारिज कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं हुआ प्रधानाध्यापक द्वारा गलत बयान दिया जा रहा है। प्रधान पर गलत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जमालपुर के तेतरिया गांव स्थित परिषदीय स्कूल में रक्षा बंधन की रात प्रधान लोरिक यादव ने अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें बार बालाओं द्वारा जमकर ठुमके लगाए गए थे। अमर उजाला द्वारा शिक्षा मंदिर को ही बना डाला डांस बार शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने मामले को संज्ञान लेते हुए बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा। बीएसए ने शिक्षक अशोक कुमार सिंह और बेचूराम की लापरवाही माना और उनको निलंबित करते हुए पहाड़ी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़री से संबद्घ कर दिया। शनिवार को एसडीएम चुनार सुनील कुमार ने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। एसडीएम ने ग्रामीण पखंडु, भगवान दास, प्रमोद कुमार, नीरज, दुलारे यादव, राम अशीष, अखिलेश आदि का बयान दर्ज किया। जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि कार्यक्रम से प्रधान से कोई लेना देना नहीं है। विद्यालय में कोई अश्लील डांस नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी को निर्देश दिया है कि बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को विद्यालय नही दें। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को लिखित पत्र जारी करें। विद्यालयों में इस तरह की दोबारा पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- बिमल कुमार दूबे, जिलाधिकारी मिर्जापुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें