मिर्जापुर। वासलीगंज में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन नहीं मिलने पर 30 बच्चों की मौत पर रोष जताया गया। महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार गृह जनपद का भ्रमण किया जा रहा है, बावजूद इसके बच्चों के इलाज में इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है।
उन्होंने कहा कि विगत दिनों मुख्यमंत्री द्वारा कॉलेज में निरीक्षण भी किया गया था। बावजूद इसके इस तरह की घटना हुई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मासूम बच्चों के इलाज में पर्याप्त संसाधन के अभाव रहा है और मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान राजन निषाद, आकाश सोनकर, जुग्गी लाल, हाजी रोज मोहम्मद, कपूरचंद्र, लक्ष्मिन, मंसूर अली, सलमान, प्रभावती देवी, धीराजी, अनिता, नफीसा, नूरजहां बेगम, अफसाना, रेखा, नगीना आदि मौजूद रहे।