फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टीबी के 101 मरीज लिए गोद, 11 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लाॅक के लोहंदी कला क्षेत्र स्थित एक लान में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान 101 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित किया गया। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि टीबी रोग से अब भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। सरकारी स्तर से हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। बस डॉक्टरों की तरफ से दिए गए सुझावों पर अमल करने की जरूरत है। उन्होंने दवा का नियमित सेवन कर खान-पान पर ध्यान देने पर जोर दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. अनिल कुमार ओझा ने बताया कि टीबी मरीजों को नवंबर माह से एक हजार रुपये प्रति माह उनके खाते में नि:क्षय पोषण योजना के तहत इलाज की अवधि तक दिए जा रहे हैं। विभाग के जिला समन्वयक सतीश शंकर यादव ने लोगों को टीबी के लक्षण आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विजय कुमार, अवध बिहारी कुशवाहा, सावित्री देवी, प्रतीक, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें