फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अस्सा गांव में चाट खाने के विवाद में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। अस्सा गांव में चाट खाने को लेकर हुए पुराने विवाद ने शुक्रवार शाम तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जिसके चेहरे पर छर्रे लगे हैं। पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्सा गांव निवासी सुंदर कश्यप ठेली लगाता है। पांच दिन पहले चाट खाने पहुंचे अनुज शर्मा से उसकी कहासुनी और मारपीट हुई थी। शुक्रवार शाम सुंदर अपने भाई हरेंद्र और परिजनों के साथ अनुज के घर पहुंचा, जहां दोबारा हुए विवाद के दौरान अनुज ने तमंचे से फायर कर दिए। एक गोली हरेंद्र के कान के पास से निकल गई और छर्रे चेहरे पर लगने से वह घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अनुज समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि घायल युवक का उपचार करा दिया गया है और घटनास्थल से .315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें