फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पड़ोसी की छत पर पहुंचे युवक पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में मोबाइल पर बात करते हुए पड़ोसी की छत पर पहुंचे युवक विशांत पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सिर में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी जमकर पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने चारों आरोपी साहिद, सलीम, अनस व समद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जलालपुर गांव के विशाल ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को उसका भाई फोन पर बात करता हुआ पड़ोसी की छत पर पहुंच गया था। युवक को छत पर देखकर पड़ोसियों ने घर में घुसने का शोर मचा दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने विशांत के साथ गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर उसका भाई विशाल भी मौके पर पहुंचा। आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपियों पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें