फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये से भरा थैला छीनकर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख रुपये से भरा थैला छीनकर भागा युवक
विज्ञापन

मवाना। गांव निवासी एक व्यक्ति ने सुभाष चौक के पास से एक युवक पर थैला छीनकर भागने का आरोप लगाया है। थैले में तीन लाख रुपये भी होना बताया गया है। पीड़ित ने तहरीर दी है।
गांव कौल निवासी कालूराम ने तहरीर में बताया कि उसका पीएनबी में खाता है। बेटे के इलाज के लिए उसने तीन लाख रुपये निकाले थे। जिन्हें कपडे के थैले में रखकर वह गांव की ओर चला। सुभाष चौक पर पहुंचा तो वहां एक युवक थैला छीनकर भाग गया। उसने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। सामने आने पर आरोपी को पहचान लेगा। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बच्चों को लेकर महिलाओं में विवाद
मवाना। गांव देदूपुर में बच्चों में हुए विवाद को लेकर दो महिलाएं थाने पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
गांव देदूपुर निवासी सुमनलता ने बताया कि पड़ोसी के पुत्र के साथ उनके पुत्र की कहासुनी हो गई। जिस पर पड़ोसी ने उनके बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। वह बेटे को बचाकर घर में लाई तो पड़ोसी पति-पत्नी घर में घुस आए और तोड़फोड़ कर मां बेटे को पीटना शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष से अनीता ने बताया कि पड़ोसी ने उनके बच्चे के साथ मारपीट की। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई
सरधना। खिर्वा जलालपुर निवासी नौशाद पुत्र हनीफ ने मंगलवार को जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को घर पर थे। कुछ युवक उनके घर में घुसे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में उसका भाई शाहिद आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस्तकार पुत्र वहीद, दानिश पुत्र इस्तकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें