फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता युवक राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से लापता युवक राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में मिला
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गांव बहलोलपुर से पांच दिन पूर्व लापता हुआ युवक मंगलवार को राजस्थान से बरामद हो गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके परिवार ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

4 नवंबर को गांव बहलोलपुर निवासी 40 वर्षीय पंकज चौधरी अचानक गायब हो गया था। वहीं, परिजनों को उसकी तलाश के दौरान गांव के समीप बाइक और उससे 500 मीटर दूरी पर चप्पल पड़ी मिली थी। परिवार के लोगों ने अनहोनी का अंदेशा जताते हुए थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही थी और आसपास के जंगलों में उसकी तलाश करने में जुटी हुई थी। मंगलवार को थाना पुलिस राजस्थान से पंकज को बरामद कर थाने लेकर पहुंची। पुलिस उससे अचानक गायब होने के मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पंकज गांव के बाहर बाइक और अपनी चप्पल फेंककर मेहंदीपुर बालाजी चला गया था। वहां से इसने अपनी बहन को फोन किया। इसके बाद पुलिस टीम परिजनों को लेकर मेहंदीपुर बालाजी दौसा राजस्थान लेकर पहुंची और पंकज को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस यह पता लगा रही है कि वह इस तरह की हरकत कर आखिर किसे फंसाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें