फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से नाराज युवती ने फांसी लगाकर दी जान 

Sun, 20 Jan 2019 07:52 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
मेरठ के स्योहारा के गांव आसराखेड़ा में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


गांव आसराखेड़ा निवासी नरेश कुमार ने शनिवार की देर शाम अपनी पुत्री पूजा (23) को किसी बात पर डांट दिया था। तब तो परिजनों ने पिता-पुत्री को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। 

ग्रामीणों के अनुसार पूजा को अपने पिता का डांटना इतना बुरा लगा कि उसने अपनी रसोईघर का दरवाजा बंद कर छत के कड़े में फंदा लगा लिया। काफी देर तक परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पूजा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। 
विज्ञापन


परिजनों ने आनन फानन में गांव के ही एक चिकित्सक को वहां पर बुलाया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार घटना के समय नरेश मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए गया था। 

नरेश के पास फोन पर पहुंचने पर वह तुरंत ही घर वापस लौट आया। नरेश ने बताया कि उसे नहीं पता था कि पूजा उसके डांटने पर इस तरह का कदम उठाएगी। परिजनों के अनुसार जिस समय घटना हुई उस समय मां बेटी दोनों ही घर पर थे। 

पूजा की मां  दिव्यांग है। थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि युवती ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें