यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली के गांव सुजड़ू निवासी दो सगे भाई बाइक पर सवार होकर शामली बाईपास स्थित अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे भूरा पुत्र शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गया।
डायल 100 ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं मृतक युवक भूरा के शव को पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/