पूछताछ में युवकों ने किया सनसनीखेज खुलासा
मंगलवार को एसएसपी के निर्देश पर एसओजी की टीम ने छापेमारी करते हुए देर रात कस्बे के तीन युवकों को हिरासत में लिया। युवकों ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि युवती की अपहरण के बाद हत्या कर शव को जला दिया गया है।
शव तलाशने में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार युवकों से सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया कि युवती को मारकर शव जलाने के बाद गंगा में फेंक दिया गया। पुलिस युवकों की निशानदेही पर एसओजी और थाना पुलिस क्षेत्र में गोताखोरों की मदद से गंगा में सर्च अभियान कर युवती का पता लगाने में जुटी हुई है।
थाना पुलिस के अनुसार युवती के शव की बरामदगी जल्द ही हो जाएगी। कई साक्ष्य उन्हें मिल चुके हैं टीम लगी हुई हैं। गोताखोरों की मदद से भीमकुंड गंगा घाट पर युवती को तलाश करने के लिए गंगा में सर्च अभियान चलाया गया है।