फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ सकारात्मक ऊर्जा के विस्तार का सशक्त माध्यम : कृष्णा संजय महाराज

विज्ञापन
खाटू श्याम कथा के समापन वाले दिन उपस्थित श्रद्धालु। (स्त्रोत श्रद्धालु) मवाना।
विज्ञापन
कृष्णा संजय जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से मवाना में प्रथम खाटू श्याम कथा को बनाया जीवंत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल रही श्री खाटू श्याम कथा का सप्तम दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आनंद के साथ समापन हो गया। हरिद्वार से पधारे मोहन गोकुलधाम पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव कृष्णा संजय महाराज ने चौदह मातृ शक्तियों की कृपा और शीशदान के अमर प्रसंग को अत्यंत सरल व प्रभावशाली ढंग से समझाया।
सप्तम दिवस की कथा में गुरुदेव ने यज्ञ पुरुष, नारद के प्रसंग और यज्ञ-हवन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सनातन परंपरा में यज्ञ केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि वातावरण की शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के विस्तार का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक सनातनी परिवार को अपनी सामर्थ्य अनुसार यज्ञ एवं हवन की परंपरा से जुड़ने का संदेश दिया। इसके साथ ही गुरुदेव ने बर्बरीक के तीन बाणों के रहस्य, चौदह मातृशक्तियों की कृपा और शीशदान के अमर प्रसंग को अत्यंत सरल व प्रभावशाली ढंग से समझाया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक के त्याग से प्रसन्न होकर उन्हें कलियुग में श्याम नाम से पूजे जाने और हारे का सहारा बनने का वरदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भावुक होकर गुरुदेव को विदाई दी। इस दौरान मुख्य अतिथि विनोद खटीक एवं उनकी धर्मपत्नी सहित यजमान महेश आर्य, कृष्णा, सुशीला, पायल, सीमा, ऊषा एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

खाटू श्याम कथा के समापन वाले दिन उपस्थित श्रद्धालु। (स्त्रोत श्रद्धालु) मवाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें