शामली। भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि ने कमजोर बूथों पर विश्लेषण किया और साथ ही साथ हर कमजोर बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर उन्हें मजबूत बनाने को कहा।
बैठक में कैराना लोकसभा की पांचों विधानसभा से 10-10 कार्यकर्ता को विधायकों व पूर्व विधायकों के साथ 25-25 बूथ चिह्नित कर कार्य करने का आह्वान किया। सांसद प्रदीप चौधरी को हर विधानसभा से छह कार्यकर्ताओं के साथ 20-20 कमजोर बूथों पर कार्य करने को कहा। 2024 के लोकसभा चुनाव पहले से ज्यादा अंतर से हमें लोकसभा सीट जीतनी है और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने और संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक अनुज राणा व जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने किया। कार्यशाला में सांसद प्रदीप चौधरी पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, एमएसली विरेंद्र सिंह, तेजेंद्र निर्वाल, मुकेश चौधरी, महेंद्र सैनी ने भी विचार रखे।
मौके पर अजय शर्मा, रमेश गौड़ कश्यप, प्रमोद सैनी, अमित विश्वकर्मा, वरुण मलिक, रूबी प्रविता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अनुज राणा, भूपेंद्र शर्मा, शशि अरोरा, संगीता जिंदल, छत्रपाल कश्यप, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, पंकज राणा, दामोदर सैनी, जिला मंत्री विवेक प्रेमी, दिवाकर कश्यप मौजूद रहे।