फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई मौत की ये वजह

Wed, 30 Mar 2022 12:14 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवार सुबह एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर का शव लटका देखा तो लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में बुधवार सुबह एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी  के अनुसार रुड़की रोड स्थित अंसल टाउन में रोज टावर के पास बुधवार को मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


झांसी जनपद के मऊरानीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मजदूर संतोष मजदूरी का कार्य करता था। वह ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। ठेकेदार ने बताया कि मजदूर नशे का आदी था।

यह भी पढ़ें: भाकियू के तेवर: कोतवाली में टेंट गाड़ा तो झुकी पुलिस, दिनभर चला जमकर हंगामा, गिरफ्तारी से भड़का था आक्रोश
विज्ञापन


बुधवार को मजदूर संतोष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर का शव लटका देखा तो लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वही, पुलिस ने घटना की जानकारी ठेकेदार को दी और मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


ठेकेदार ने बताया कि मजदूर का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह नशे का आदी था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें