फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पारिवारिक विवाद में महिला की पीटकर हत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान, पति हिरासत में

Sun, 21 Feb 2021 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के शास्त्रीनगर में रविवार सुबह पारिवारिक विवाद में पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर  पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के पति संजय लूथरा को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर सेकक्टर निवासी टेंट व्यापारी संजय लूथरा की गढ़ रोड पर दुकान है। रविवार को व्यापानी ने पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी की हत्या की सूचना दी।  नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों पर ही हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। 40 वर्षीय चंदा लूथरा के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उनका एक नौ साल का बेटा भी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


नौचंदी पुलिस ने मृतका के पति संजय लूथरा को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटनास्थल पर पंजाबी समाज के काफी संख्या में पहुंचे लोगों के द्वारा भी हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें