प्रोफेशनल की परीक्षाओं के लिए 13 केंद्रों में बदलाव
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि द्वारा 25 फरवरी से शुरू हो रही प्रोफेशनल विषयों की परीक्षाओं के लिए 13 केंद्रों में बदलाव किया गया है। बदले हुए केंद्रों की सूची विवि की बेवसाइट पर अपलोड हो चुकी है। विवि ने एमएड व एमफिल की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। विवि की ओर से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रवेश पत्र भी दो दिन में जारी हो जाएंगे। छात्र विवि की बेवसाइट से दो दिन बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।