फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फिर से बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले 13 नए मरीज, मचा हड़कंप

Wed, 24 Feb 2021 10:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 नए मरीज मिले हैं। महिला सरधना के मोहल्ला आदर्श नगर की रहने वाली मूर्ति उर्फ गुड्डी (72 वर्ष) थीं। उनका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार को 4533 सैंपलों की जांच हुई। इससे पहले दो फरवरी को 11 मरीज मिले थे, तब से अब तक यह संख्या 10 से कम ही रही थी। इनमें सात महिलाएं हैं और छह पुरुष वर्ग से हैं। पुरानी मोहनपुरी, शास्त्री नगर, सरधना, बेगमबाग, सर्वोदय कॉलोनी, हस्तिनापुर, पुलिस लाइंस और मोदीपुरम आदि के रहने वाले हैं। इनमें नौ नए केस है, जबकि चार पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। 19 साल से लेकर 73 साल उम्र के मरीज शामिल हैं। वहीं छह घरेलू महिलाएं हैं, इसके अलावा नौकरी पेशा, कारोबारी और स्टूडेंट्स आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, पति खोलेगा असली राज, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 21365 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 28 लोग होम आइसोलेशन में हैं। आठ लोगों की और छुट्टी हुई है, इस तरह 20801 लोगों की लोगों की छुट्टी हो चुकी है। अब तक 407 लोगों की मौत हुई है। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में संख्या थोड़ी सी बढ़ी है। कोरोना के मरीजों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है, लेकिन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। सैंपलों की भी बड़ी संख्या में पहले ही की तरह जांच कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें