फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने पर भी शहर में नहीं जल रहे अलाव

Thu, 24 Dec 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के बाद भी नगर निगम ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए हैं। यही हाल रैन बसेरों का है। अभी तक निगम प्रशासन की तरफ से मात्र 10 स्थानों पर अलाव जलाना शुरू किया गया है, जबकि प्रतिवर्ष शहर के लगभग 50 स्थानों पर अलाव जलाए जाते रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम प्रतिवर्ष अलाव के लिए अलग से बजट तैयार करता है। इस बार अलाव का 13 लाख रुपये का बजट रखा गया है। इसका टेंडर छोड़ दिया गया है। ठेकेदार को 2300 कुंतल लकड़ी अलाव में लगानी होगी। कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले लोगों को सर्दी में अलाव का ही सहारा होता है, लेकिन निगम ने सभी तय स्थानों पर अलाव जलवाना शुरू नहीं किया है। वहीं महापौर हरिकांत अहलुवालिया ने 13 दिसंबर को अलाव जलाकर शुभारंभ करा दिया था। फिर भी नगर निगम प्रशासन शहर के सभी स्थानों पर अलाव जलाने की स्वीकृति नहीं दे पाया है।

अभी यहां जल रहे अलाव
घंटाघर, मेट्रो प्लाजा, सिटी रेलवे स्टेशन, भैसाली बस अड्डा, सोहराब गेट बस अड्डा, मेडिकल रेन बसेरा, तिरंगा गेट रेन बसेरा, टाउन हाल रेन बसेरा, बुधवार से परतापुर रेन बसेरा, मुलतान नगर रेन बसेरा आदि।
विज्ञापन


यहां नहीं है सुविधा
जिला अस्पताल, भुमियापुल, पुराना हापुड़ अड्डा चौराहा, पश्चिम कचहरी गेट हनुमान मंदिर, जसवंतराय अस्पताल, महताब सिनेमा, तेजगढ़ी चौराहा, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, रेलवे रोड चौराहा, सूरजकुंड चौराहा, कमिश्नरी चौराहा आदि।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें