फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट वर्ल्डकप में रंग जमाएगा मेरठ का शुभम मावी

Wed, 23 Dec 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठी खिलाड़ी शुभम मावी की तेज गेंद अंडर 19 वर्ल्ड कप में आग उगलेंगी। शुभम को नये साल के तोहफे के रूप में जनवरी में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के  लिए टीम इंडिया में जगह मिली है। उनके कोच संजय रस्तोगी समेत मेरठी क्रिकेटरों में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


बांग्लादेश में 22 जनवरी से 14 फरवरी तक वर्ल्ड कप होगा। बीसीसीआई नवंबर में ही तैयारियों में जुट गया था। टीम के चयन के लिए कैंप लगाया था। इसमें भामाशाह पार्क में अभ्यास करने वाले मेरठी तेज गेंदबाज शुभम मावी को भी जगह मिली थी। कैंप के दौरान अपनी गेंदों से आग उगलने वाले शुभम मावी को दिसंबर में श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेने के लिए चुना गया था। इसमें श्रीलंका के साथ इंग्लैंड की अंडर 19 टीम ने भी भाग लिया था।

इस त्रिकोणीय सीरीज में शुभम मावी ने इंग्लैंड समेत श्रीलंका के खिलाड़ियों को काफी परेशान कर उनके विकेट चटकाए। त्रिकोणीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने की बदौलत शुभम का चयन हुआ है। पिछले कई सालों से शुभम घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। 2011-12 में अंडर 16 में छह मैच में 27 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड भी जीता था।
विज्ञापन


इस साल शानदार प्रदर्शन कर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया है। शुभम अपनी कामयाबी का श्रेय कोच और बहन को देते हैं। मेरठ डिस्ट्रिट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. युद्धवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, कोच संजय रस्तोगी, भामाशाह पार्क के पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान ने बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें