फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन रहेगा सुहाना, रात में गिरेगा पाला

Tue, 02 Feb 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी का महीना शुरू होते ही सर्दी कम होने लगी। रविवार को दिन में जहां लोगों को सर्दी ने परेशान किया वहीं, सोमवार को दिन में चटख धूप निकलने से मौसम सुहाना रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मौसम फिलहाल ऐसा ही रहेगा। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात में पारा परेशान करेगा।
विज्ञापन


फरवरी माह में भी मौसम में उतार-चढ़ाव दिखाई देगा। रविवार की अपेक्षा सोमवार का दिन सुहारा रहा। हालांकि दिन में 6 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने ठंडक का अहसास कराया। शाम को दिन ढलते ही सर्दी का अहसास होने लगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 और न्यूनतम 32 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में दिन में हवाएं तेज रहेंगी और रात में पाला पडे़गा। जिसके चलते दिन में भी नमी बनी रहेगी। अगले एक सप्ताह तक दिन का तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें