फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवा से छूटी कंपकंपी

Mon, 25 Jan 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवा से अब लोगों की कंपकंपी छूट रही है। वहीं कोहरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोमवार को दिन में निकली धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन ठंडी हवा ने परेशान किए रखा।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम से शुरू हुआ कोहरा सोमवार दोपहर तक रहा। कोहरे के चलते दिन में सूर्य देवता के दर्शन भी दो घंटे के लिए हुए। रात में पाले का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। कोहरे के चलते सुबह के समय हाईवे पर भी वाहन रेंग रहे हैं।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले के अपेक्षा रात के तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दिन का तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन


तीन चार दिन ऐसे ही रहेगा मौसम
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष का कहना है कि आने वाले तीन चार दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह के समय कोहरा परेशान करेगा, दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलेगी। दिन का तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी आएगी। फिलहाल मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें