पति के अनुसार तीन दिन पूर्व वह अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने के लिए मेरठ आया था। वापसी में पत्नी उसे झांसा देकर 16 माह के उसके पुत्र के साथ फरार हो गई। तलाश के दौरान उससे मालूम पड़ा कि पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हुई है, जिसके साथ उसका काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने उसकी शिकायत जानी पुलिस से की।
पति का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पति के अनुसार वह आज तक पत्नी की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए करवाचौथ पर खुद भी पत्नी के साथ व्रत रखता था। वह अब भी व्रत रखेगा लेकिन इस प्रार्थना के साथ कि उन्हें उसके किए की सजा मिले।
एसपी देहात ने जानी थाना पुलिस को फरार पत्नी को बरामद करने के आदेश दिया है। वहीं जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार पुलिस फरार पत्नी काे बरामद करने का प्रयास कर रही है।