सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। हवाओं के चलने से शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है।
हवा फिर से साफ श्रेणी में पहुंच रही है। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 126 दर्ज किया गया। जयभीमनगर का 119, गंगानगर का 116, पल्लवपुरम का 143, बेगमपुल का 155 एक्यूआई रहा।