छुटमलपुर में देहरादून हाईवे के फतेहपुर कलसिया तिराहे पर रविवार की तड़के पांच बजे बेकाबु ओवरलोड खनिज वाहन डीसीएम को अपनी चपेट में लेते हुए पुलिस बूथ में जा घुसा। गनीमत रही कि उस वक्त पुलिस बूथ में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर से डीसीएम वाहन पलट गया और उसका परिचालक घायल हुआ है।
फतेहपुर थाने से सौ मीटर की दूरी पर कलसिया तिराहे पर पुलिस बूथ है। तड़के पांच बजे परचून के सामान से भरा गुरुनानक ट्रांसपोर्ट का डीसीएम सहारनपुर से देहरादून जा रहा था। जैसे ही यह पुलिस बूथ के सामने पहुंचा तो कलसिया की तरफ से आया तेज रफ्तार खनिज वाहन इससे अपनी चपेट में लेता हुआ बूथ में जा घुसा।
हादसे में डीसीएम का चालक असलम पुत्र रियासत निवासी मुजफ्फरनगर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। खनिज वाहन की टक्कर से टीन शेड का बूथ ध्वस्त हो गया।
हादसे के बाद खनिज वाहन का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर क्षतिग्रस्त पड़े वाहनों को जेसीबी की मदद से हटवाया। इस दौरान कुछ देर के लिए देहरादून हाईवे पर आवागमन भी बाधित रहा।
पल्लवपुरम फेज दो स्थित फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल मेंएक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई परिजन जब मरीज को लेकर जाने लगे तो अस्पताल कर्मियों ने उसे रोक दिया।जिसको लेकर वहां पर हंगामा खड़ा हो गया मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने मामले को शांत कराया।
पल्लवपुरम फेज 1 निवासी विनोद पुत्र ओमप्रकाश 55 वर्षपिछले काफी समय से बीमार चल रहा था शनिवार की दोपहर में वह आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गईपरिजन उसके सब को लेकर जाने लगे तो अस्पतालकोमियोों ने उसे रोक दिया और बिल मांगने लगे जिसको लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया और कहा कि आयुष्मान के अंतर्गत भरती कराया गया है।
परिजन में अन्य लोग भी वहां पहुंचेगए और हंगामा करने लगा है इस बीचपल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करा करमृतक केशव को जाने दियापल्लवपुरम थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव का कहना है किउपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई थी आयुष्मान के अंतर्गतउसे भरती कराया गया था जिसको लेकर कागजों में कमी थी जिसे पूरा करने के बाद विनोद को भेज दिया गया।कोई तहरीर नहीं आई है। आती है तो कारवाई की जाएगी।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की नंद विहार कॉलोनी में भाजपा नेता मोहित के साथ घर के बाहर मारपीट। भाजपा नेता ने आरोपी पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी पर मुकदमा दर्ज की कर रही तैयारी।
बिजनौर चांदपुर मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार नौवीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए भेज दिया गया है। उधर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुरा के रहने वाला सचिन (15) पुत्र हेमराज अपने साथी नीरज पुत्र रमेश (16) बाइक पर सवार होकर बिजनौर से घर लौट रहे थे। दोनों बाइक सवार चचेरे भाई लक्खीवाला गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई नीरज गंभीर रुप से घायल हुआ। मौके पर पहुंचे गंज चौकी प्रभारी संदीप ने घायल को उपचार के लिए भिजवाया। बताया गया कि मृतक सचिन नौवीं की छात्र था। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजनौर कोतवाली देहात क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब और अप्रशिक्षित चिकित्सकों के क्लीनिक धड़ल्ले से चल रहे हैं। ऐसे में अब नगीना तहसील के नोडल अधिकारी ने बढ़ापुर क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रही चार पैथोलॉजी लैब, आठ क्लीनिकों को नोटिस जारी किए हैं। संबंधित दस्तावेज न दिखाए जाने पर सभी के विरुद्ध प्राथमिकी की दर्ज कराई जाएगी।
रविवार देर शाम नगीना तहसील के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल बढ़ापुर पहुंचे। यहां उन्होंने पंजीकरण चल रहे आठ क्लिनिक और चार पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की। छापेमारी से अप्रशिक्षित चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। चिकित्सक बढ़ापुर में चंडीगढ़ पैथोलॉजी लैब, माही पैथोलॉजी लैब पर पहुंचे। उन्हें मौके पर संचालक कोई भी कागज नहीं दिखा पाए। इसके अलावा डॉ. शाहनवाज मलिक के क्लीनिक पर भी छापेमारी। उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर 20 दिसंबर तक कागज दिखाने के लिए कहा। डॉ. प्रमोद देशवाल ने बताया कि चार पैथोलॉजी लैब और आठ चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए हैं। कागज न दिखाए जाने की स्थिति में सभी के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई जाएगी।
सहारनपुर में राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदक जीतकर सहारनपुर चैंपियन बना, जबकि गाजियाबाद सात स्वर्ण हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा। तीसरा स्थान पर वाराणसी रहा, जिसने पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाड़ियों का चयन 26 से 28 जनवरी 2024 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ।
रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता कराई गई। एसोसिएशन सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 जिलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर महासचिव विक्रांत कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, प्रवीण चौधरी, किरण, तरुण, मंजू, कुलभूषण, यथार्थ, पर्व, अक्षत, निकिता, दीपक, कुसुम आदि मौजूद रहे।
हस्तिनापुर कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी निवासी एक दंपत्ति परिवार मवाना में रविवार बाजार में जा रहे थे। गणेशपुर गांव से आगे की ओर जाने पर आज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिसमें पति की मौके पर मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कस्बे की न्यू ब्लॉक कालोनी निवासी (52) सुभाष ढाली अपनी पत्नी रानी के साथ रविवार को मवाना में लगने वाले बाजार में सामान खरीदने के लिए जा रहे थे जब वह गणेशपुर गांव से आगे की ओर एक मंडप के सामने पहुंचे तभी आगे से आ रहे तीव्र गति के छोटा हाथी की चपेट में आ गए।
मोटरसाइकिल में छोटा हाथी की टक्कर लगने से दंपति सड़क किनारे गिर गए। जिसमें सुभाष ढाली का सिर सड़क में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी रानी भी गम्भीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पत्नी रानी ने बताया कि वाहन चालक गाड़ी साहित मौके से फरार हो गया।
रहागीरों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को भी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय बहादुर मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। जिसके लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहें है।
उधर वहां की चपेट में आने से मृतक की पत्नी रानी भी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सुभाष ढाली की मौत से परिवार में प्रोग्राम मचा है। मृतक सुभाष ढाली के तीन बच्चे हैं। बाजार में जलेबी की ठेली लगाकर भी परिवार का पालन पोषण करता था।