शैलिका ने बैंक से 5.40 लाख रुपये का पर्सनल लोन ले लिया। सारा पैसा पति ने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिया। कुछ किश्तों की अदायगी के बाद उसने किश्त देना बंद कर दिया। पीड़ित को अभी भी किश्तें चुकानी पड़ रही हैं। बीती 24 अगस्त को पति भारत आया तो वह अगले दिन गुरुग्राम के होटल में मिलने पहुंची। पति ने उससे रूस वापस जाने के लिए दो लाख रुपये की मांग और कर डाली। वह अगले दिन अपने घर वापस आ गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की शादी में मंडप पर तैनात रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी, वजह कर देगी हैरान
कुछ देर बाद पति उसके घर पहुंचा और फिर से दो लाख की मांग दोहराई। विरोध करने पर पति ने उसे साथ रखने से इन्कार कर दिया। गाली-गलौज करते हुए दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। शोर सुनकर उसके परिजन आए तो पति जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
यह भी पढ़ें: UP: MIT कॉलेज में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल की फीस को लेकर था परेशान
मामले में की जा रही कार्रवाई
इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। कार्रवाई कराई जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी मेरठ