फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल में ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर मिल में ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत
विज्ञापन

सरधना। सरधना-मेरठ मार्ग स्थित पेपर मिल में मंगलवार दोपहर वेल्डिंग के दौरान ऊंचाई से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने थाने पर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पेपर मिल में मुजफ्फरनगर के सीखेड़ा भंडूरा गांव निवासी नीरज (25) पुत्र तेजपाल वेल्डर के रूप में काम करता था। मंगलवार को वेल्डिंग के दौरान वह ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज की मौत की सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मेडिकल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें