बारिश होने से प्रदूषण से मिली राहत
जुलाई माह में रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के चलते प्रदूषण का स्तर काफी सुधर गया है। इस समय प्रदूषण का स्तर मेरठ में 50 से नीचे आ गया है, जो अच्छी श्रेणी में दर्ज किया गया है। सामान्य दिनों में 100 से 200 तक रहने वाले प्रदूषण का स्तर बारिश के चलते लगातार नीचे गिरता जा रहा है, जिस कारण से शहरवासी खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
बरसते सावन के बीच गुजरते रहे शिव भक्त
शुक्रवार की सुबह के समय उमस दिखाई दी लेकिन देखते ही देखते मौसम एकदम से बदल गया। हाईवे पर निकल रहे कांवड़िए बरसात और सावन के बीच अपने गंतव्य की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं।