कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक वेस्ट यूपी के लगभग सभी जिलों में मध्यम से अधिक बारिश के आसार बने हुए है। जून माह में जो 29 प्रतिशत बारिश कम हुई है, उसकी पूर्ति जुलाई माह में होने के आसार हैं।
इस बार भीषण गर्मी के बीच प्री मानसून बारिश भी धोखा दे गई थी। बारिश कम होने के चलते गर्मी का असर ज्यादा रहा था। यहीं कारण रहा था कि इस बार जून माह में सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई। लेकिन जुलाई माह में ज्यादा होने की संभावना है। इस समय ला नीना छा गया है। जिस कारण से अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।
पिछले दो तीन वर्षो में बारिश का असर कम हुआ है। प्री मानसून बारिश गायब होने के चलते मौसम भी गर्म हो रहा है। इस बार प्री मानसून सीजन में बारिश न होने के कारण सामान्य से 29 प्रतिशत बारिश मेरठ में कम हुई है।
जून माह में 81 मिमी बारिश औसत होनी थी, लेकिन 51.3 मिमी दर्ज की गई। जबकि पिछले साल 2023 में 88.2 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक रही। जुलाई माह में बारिश 226 होनी चाहिए, लेकिन ला नीना के असर के चलते बारिश 10 प्रतिशत अधिक 250 मिमी तक हो सकती है। इस समय पूरे देश में ला नीना छा गया है।
पिछले पांच सालों में जून में हुई बारिश
2024: 29 प्रतिशत कम
2023: 8 प्रतिशत अधिक
2022: 20 प्रतिशत कम
2021: 5 प्रतिशत कम
2020: 43 प्रतिशत कम