फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update UP: पश्चिमी यूपी में आज बूंदाबांदी के आसार, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 13 Mar 2024 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Weather Update UP Today:  पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने से मौसम बदलने लगा है। आज वेस्ट यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम उत्तर प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से आज कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिस कारण दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का अहसास बढ़ेगा।

विज्ञापन


मार्च माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है और मौसम में लगातार बदलाव अभी भी देखने को मिल रहा है। सुबह व शाम के समय में मौसम में नमी है, लेकिन दोपहर में गर्मी का अहसास तेजी से बढ़ रहा है। तापमान 30 डिग्री के पास चल रहा है, जबकि रात का तापमान भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चलने के कारण गर्मी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: Shamli: जयंत चौधरी आज जिले में शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे, कार्यकर्ताओं की बैठक में होंगे शामिल

विज्ञापन

बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के बिजनौर, सहारनपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 17 मार्च तक अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने व तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस तरह से बढ़ रही गर्मी फसलों के लिए हानिकारक होगी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आमतौर पर होली के बाद गर्मी का असर बढ़ता है, लेकिन मार्च के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 30 के पास तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, जो फसलों के लिए सही नहीं है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

100 के पार चल रहा एक्यूआई
हवाओं की गति धीमी होने के कारण शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ने लगा है। साथ ही एनसीआर क्षेत्र में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ गया है। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 115 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 94, गंगानगर में 126, पल्लवपुरम में 126, दिल्ली रोड पर 140, बेगमपुल पर 143, शॉप्रिक्स मॉल 139 दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें