फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वेस्ट यूपी में जोरदार बारिश, मेरठ में सुबह से ही छाया अंधेरा, प्रदूषण से राहत, तापमान भी गिरा

Fri, 06 Sep 2024 02:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में आज सुबह से ही जोरदार बारिश हुई। मेरठ में जहां सुबह से ही अंधेरा छाया रहा और फिर जमकर बारिश हुई। शामली में भी बारिश के कारण कई जगह जलभराव की समस्या हुई। हालांकि माैसम खुशगवार हो गया है। 
विज्ञापन
मेरठ में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के चलते वेस्ट में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। दो दिन में रुक रुक कर हुई बारिश के चलते गर्मी से काफी राहत मिली है। वह मस्त भी काम हो गई है सुबह के समय अंधेरा छा गया और तेज हवा से मौसमखुशनुमा हो गया।

विज्ञापन


सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अप शाही का कहना है कि सितंबर की शुरुआत में मानसून ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी है जिस कारण से बारिश का असर दिखाई दे रहा है मेरठ समेत आसपास में भी हल्की से मध्यम बारिश अभी बनी रहेगी। हालांकि अभी मेरठ में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है अभी बारिश की और भी जरूरत है।

यह भी पढ़ें: UP: महंगी पड़ सकती है अनजान महिला की दोस्ती, न्यूड वीडियो काॅल आए तो करें ये काम, सबक है मेरठ की ये घटना

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह के समय अचानक से तेज आसमान पर बादल छाए और अंधेरा छा गया। करीब 9बजे तेज हवा के साथ बारिश झमाझम शुरू हो गई और काफी देर तक बारिश होती रही। आसमान पर अभी भी बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।

बारिश के होने से फसलों को भी काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा शहर में भी कई जगह पर बारिश के चलते-चल भराव की समस्या को झेलना पड़ा।

 प्रदूषण हुआ कम
 सितंबर की शुरुआत में बारिश के होने के चलते प्रदूषण में काफी गिरावट दर्ज की गई है शो के आसपास पहुंच रहा प्रदूषण दो दिन से 50 से नीचे आ गया है अभी बारिश के कारण आगामी दिनों में भी प्रदूषण का लेवल कम रहेगा मेरठ वास साफ हवा में सांस ले रहे हैं फिलहाल प्रदूषण से राहत रहेगी।
विज्ञापन

शामली जनपद में भी आज सुबह से ही माैसम बदल गया और जोरदार बारिश हुई। सुबह के समय शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही। ऐसे में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें